फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Friends had killed Bablu

दोस्तों ने की थी बबलू की हत्या

Thu, 27 Jun 2019 01:01 AM IST
Deepak Sharma शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो Published by: Deepak Sharma Updated Thu, 27 Jun 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
Friends had killed Bablu
arrest - फोटो : अमर उजाला
झिंझाना। क्षेत्र के गांव बीबीपुर में चार दिन पूर्व हुई जितेंद्र उर्फ बबलू की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि युवक की हत्या उसके दो दोस्तों ने उससे तीन हजार रुपये लूटने का विरोध करने पर गोली मारकर कर दी थी। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे और लूटे गए तीन हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन


बुधवार को एसपी अजय कुमार ने थाना झिंझाना में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि 22 जून को गांव बीबीपुर के जंगल में बबलू उर्फ जितेंद्र का गोली लगा शव मिला था। मृतक के मामा ब्रहमसिंह ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी। इस मामले में मृतक के दोस्त महबूब निवासी मोहल्ला तलाही झिंझाना और वकील सैफी निवासी गांव मोहम्मदपुर राई थाना कैराना को कॉल डिटेल के आधार पर हिरासत में लिया और पूछताछ की गई।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि बबलू तमंचा खरीदना चाहता था। इसके लिए उसने अपने दोस्तों से यह बात बताई थी। महबूब ने उसे दो हजार रुपये में तमंचा लाकर दिया। बबूल ने दो हजार रुपये दे दिए थे। इसके बाद उन दोनों ने जितेंद्र से तीन हजार रुपये देने की मांग की। जिस पर उनके बीच कहासुनी हो गई। दोनों ने उससे तीन हजार रुपये छीनने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपियों ने तमंचे से उसे गोली मार दी और तीन हजार रुपये लूट लिए। एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों की निशानदेही पर बीबीपुर के जंगल से दो तमंचे, कारतूस के अलावा तीन हजार रुपये बरामद कर लिए। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। एसपी के मुताबिक आरोपी महबूब के खिलाफ थाना झिंझाना में पहले भी पांच मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ने केस का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed