{"_id":"5903912a4f1c1b6352c0be6b","slug":"four-houses-scattered-by-thieves","type":"story","status":"publish","title_hn":"भभीसा में चोरों ने खंगाले चार मकान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भभीसा में चोरों ने खंगाले चार मकान
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
chori
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। एक ही रात में चोरों ने गांव भभीसा में चार मकानों के ताले तोड़कर नगदी और जेवरात समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव भभीसा में बृहस्पतिवार की देर रात करीब एक बजे जगबीरी और उनकी बेटी पारूल मकान के आंगन में सो रही थी। मकान में दीवार फांदकर घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर सोने की दो अंगूठी, चांदी की पाजेब, चार हजार रुपये नगदी समेत अन्य कीमती सामान पर चोरी कर लिया।
जाते समय मकान का दरवाजा बाहर से बंद कर गए। इसके बाद चोरों ने मास्टर वेदपाल के मकान से भी इसी तरह ताले तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। अजीत के मकान से एक लाख 56 हजार रुपये नगदी, सोने की दो चेन, अंगूठी अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। इसके बाद महेंद्र के मकान में घुसकर एक कमरे का ताला तोड़कर सात हजार रुपये नकदी और सोने चांदी जेवर चोरी कर लिए।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह जाग होने के बाद लोगों को चोरी की जानकारी हुई। चार घरों में चोरी होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन करते हुए पीड़ित लोगों के बयान दर्ज किए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कार्यवाहक थाना प्रभारी बिजेंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस कार्रवाई कर रही है, जल्दी ही चोरों का पता लगाया जाएगा।