फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gsfd

Noida News: स्टंटबाजी में शामिल दो कारों के चालकों की तलाश, अब तक कार्रवाई नहीं

Mon, 21 Sep 2026 09:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
gsfd
फॉलोअप
विज्ञापन

-जीएनआईओटी कॉलेज के सामने कार की टक्कर से चार छात्र घायल करने वाला आरोपी हो चुका है गिरफ्तार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में जीएनआईओटी कॉलेज के सामने पिछले सप्ताह हुई स्टंटबाजी के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। छात्रों को टक्कर मारने वाले अल्टो कार चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद पुलिस ने वाहन सीज कर दिया है, लेकिन स्टंटबाजी में शामिल दो अन्य कारों के चालकों की पहचान और उनके खिलाफ कार्रवाई अब तक नहीं हो सकी है। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो में दोनों कारें स्टंट करती दिखाई दे रही हैं।
दरअसल, पिछले सप्ताह कॉलेज के सामने कार से स्टंट करने के दौरान एक चालक ने सड़क किनारे खड़े छात्रों को टक्कर मार दी थी। हादसे में चार छात्र घायल हुए थे। इनमें बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के दुजाना निवासी बीसीए छात्र गौरव के पैर में फ्रैक्चर हुआ था। मामले में गौरव के स्वजन की तहरीर पर नॉलेज पार्क कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो के आधार पर टक्कर मारने वाले अल्टो कार चालक की पहचान कासना कोतवाली क्षेत्र के लड़पुरा निवासी प्रॉपर्टी डीलर मनीष के रूप में की। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया और कार सीज कर दी गई।
विज्ञापन

वहीं घटना से संबंधित वीडियो में दो अन्य कारें भी स्टंटबाजी करती दिखाई दे रही हैं। इन कारों की पहचान बलेनो और आई-20 के रूप में हुई है। हालांकि दोनों कारों के चालकों के खिलाफ अभी तक कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed