फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Husband surrenders at police outpost after killing wife.

Meerut News: पत्नी की हत्या कर पति ने पुलिस चौकी में किया सरेंडर

Mon, 21 Sep 2026 09:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
Husband surrenders at police outpost after killing wife.
फतेहउल्लापुर में हुई वारदात, पत्नी के चरित्र पर था शक, दुपट्टे से गला घोंटकर मारा
विज्ञापन

-परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगा लोहियानगर थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के फतेहउल्लापुर में सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पति चांद मोहम्मद ने पत्नी शाइस्ता (25) की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने फतेहउल्लापुर चौकी पहुंचकर सरेंडर कर दिया। उसको पत्नी के चरित्र पर शक था। उसका लगता था कि वह किसी से फोन पर बात करती है। इसी के चलते दंपती में अक्सर विवाद रहता था। पुलिस आरोपी को लेकर घर पहुंची और शव बरामद किया। मृतका के भाई सोनू ने दहेज हत्या की नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की गहनता से जांच की।

फतेहउल्लापुर के चौड़ा खड़ंजा निवासी सोनू ने लोहियानगर थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी बहन शाइस्ता की शादी छह वर्ष पहले परीक्षितगढ़ के ऐंची खुर्द निवासी चांद मोहम्मद से हुई थी। एक वर्ष से दंपती फतेहउल्लापुर में ही किराए के मकान में रह रहा था। आरोपी मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। शादी के बाद दोनों के चार बच्चे अली, शिफा, सुफियान व जियान हैं। महिला ने जियान को अपनी ननद को गोद दे दिया था।
विज्ञापन

सोनू के अनुसार, शादी के बाद से चांद मोहम्मद दहेज को लेकर उत्पीड़न करता था। दहेज को लेकर अक्सर दंपती के बीच विवाद रहता था। आरोप है कि सोमवार सुबह दोनों के बीच विवाद हो गया। पति चांद मोहम्मद ने पहले शाइस्ता के साथ मारपीट की। बाद में आरोपी ने उसकी दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने पुलिस चौकी पर पहुंच कर सरेंडर कर दिया। बताया कि उसने पत्नी को मार डाला। पुलिस आरोपी को साथ लेकर उसके घर पहुंची। यहां महिला का शव कमरे में जमीन पर पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या की जानकारी होने के बाद घर के बाहर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि आरोपी पुलिस हिरासत में है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मृतका के भाई की तहरीर पर पति और परिजनों के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

-पत्नी की हत्या कर दी है
आरोपी चांद मोहम्मद हत्या करने के बाद फतेहउल्लापुर चौकी पहुंचा। आरोपी ने चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को बताया कि उसने पत्नी की हत्या कर दी है। उसकी बात सुनकर पुलिसकर्मी स्तब्ध रह गए। उन्होंने तुरंत आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस ने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। महिला के शव को देखकर परिजनों का रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने हंगामा करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

-आरोपी को पत्नी पर था शक
पुलिस के अनुसार, आरोपी चांद मोहम्मद को पत्नी के चरित्र पर शक था। उसको मकान की नीचे तल पर रहने वाले युवक से बात करने का शक था। इसी को लेकर उसका पत्नी से विवाद हुआ था। शक को लेकर ही उसने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी है।


-सोमवार को बच्चों को गांव में छोड़ आया था आरोपी
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि सोमवार सुबह वह बच्चों को ई-रिक्शा से लेकर अपने गांव पहुंचा था। आरोपी बच्चों को गांव में अपने परिजनों के पास छोड़कर वापस आ गया। इसके बाद दंपती में विवाद हुआ। पत्नी ने उससे बच्चों के बारे में पूछा। इसके बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed