फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Debt-ridden youth ends life by hanging himself

Delhi NCR News: देवरिया, यूपी के लिए उपयोगी। कर्ज से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
-एजेंट के वीजा और पैसा वापस नहीं करने को लेकर था परेशान
विज्ञापन


नई दिल्ली। शालीमार बाग इलाके में 23 वर्षीय रोहित कुमार ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच में रोहित पर आठ लाख रुपये का कर्ज होने की बात सामने आई है।

पुलिस को शनिवार दोपहर मैक्स अस्पताल से रोहित की खुदकुशी की सूचना मिली। हैदरपुर स्थित घटनास्थल पर छानबीन की गई। रोहित मूलत: यूपी के देवरिया का निवासी था।
विज्ञापन

रोहित 10 सितंबर को हैदरपुर स्थित अपने ससुराल आया था। 19 सितंबर की देर रात उसके ससुर ने उसे फंदे पर लटका देखा। वे उसे मैक्स अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी पिता को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्ज और एजेंट की धोखाधड़ी
परिजनों ने बताया कि रोहित ने देवरिया के एक एजेंट से सिंगापुर जाने के लिए वीजा की बात की थी। एजेंट ने उससे आठ लाख रुपये मांगे थे, जिसके लिए रोहित ने कर्ज लिया था। एजेंट न तो वीजा दिला रहा था और न ही पैसे वापस कर रहा था। कर्जदार उस पर पैसे लौटाने का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed