फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgs

Noida News: दुष्कर्म में फंसाने की धमकी के बाद की थी युवती की हत्या

Mon, 21 Sep 2026 09:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
dfgs
दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी के बाद की थी युवती की हत्या
विज्ञापन

- बरौला में आठ अगस्त को हुई थी असम निवासी युवती की हत्या
- छह घंटे की पुलिस रिमांड में आरोपी की निशानदेही पर नाले की झाड़ियों से चाकू बरामद

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बरौला गांव के पीजी में 8 अगस्त की रात असम की युवती महक अहमद की हत्या के मामले में नया मोड़ आया है। जेल से छह घंटे की रिमांड पर लाए गए आरोपी इंजीनियर रमन राज ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि सिगरेट पीने को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद दोनों में हाथापाई हुई थी। इसी दौरान युवती ने उसे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी। आरोपी के मुताबिक, युवती ने रसोई से चाकू उठा लिया था। उसने चाकू छीनकर युवती पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, असम के डिब्रूगढ़ की रहने वाली महक अहमद अपनी सहेली संजना के साथ घर से बिना बताए 20 जुलाई को नोएडा आई थी। दोनों नौकरी की तलाश में थीं और बरौला गांव के एक पीजी में रह रही थीं। इसी दौरान पड़ोस के कमरे में रहने वाले इंजीनियर रमन राज से महक की जान-पहचान हुई थी। आठ अगस्त की रात महक रमन के कमरे में गई थी। पुलिस के अनुसार, दोनों ने शराब पी थी। बातचीत के दौरान महक ने सिगरेट जलाने के लिए माचिस मांगी। रमन ने कमरे में सिगरेट जलाने से मना करते हुए उसे बाहर जाकर पीने के लिए कहा। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढऩे पर गाली-गलौज और हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान महक ने रमन को दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दी। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद महक ने रसोई में रखा चाकू उठा लिया। रमन ने उससे चाकू छीन लिया और उसी से महक पर आठ से दस वार कर दिए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीजी संचालक सार्थक बंसल की शिकायत पर सेक्टर-49 थाने में हत्या का केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह पहले पुलिस उसे बिहार से गौतमबुद्धनगर जेल लेकर आई। सोमवार को कोर्ट से पुलिस को सुबह 9:30 बजे से छह घंटे की पीसीआर रिमांड मिली। पूछताछ के दौरान पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू के बारे में जानकारी ली। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed