{"_id":"6ab152483a36122859080b35","slug":"accusation-of-barging-into-a-house-and-subjecting-a-woman-to-indecent-behavior-and-assault-meerut-news-c-72-1-mct1011-159807-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: घर में घुसकर महिला के अभद्रता और मारपीर का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: घर में घुसकर महिला के अभद्रता और मारपीर का आरोप
विज्ञापन
-पीड़िता की तहरीर पर चार आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने कॉलोनी के चार आरोपी मिंटू, चिंटू, छोटू व सिंटू पर घर में घुसकर उसके साथ अभद्रता करने व कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। विरोध करने पहुंचे बेटे को भी घर से खींचकर सड़क पर ले गए और लाठी-डंडों से पीटा। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह करीब 30 वर्षों से अपने दो बेटों के साथ रह रही हैं। आरोप है कि आरोपी छह वर्षों से उनका मकान खरीदने के लिए दबाव बना रहे हैं। महिला के अनुसार आरोपी पहले भी कई बार उनके छोटे बेटे के साथ मारपीट कर चुके हैं। दो सितंबर की रात करीब आठ बजे महिला घर में अकेली थीं। आरोप है कि चारों आरोपी उनके घर में घुस आए और उनके साथ अभद्रता करते हुए कपड़े फाड़ दिए थे।
आरोपियों ने धमकी दी कि मकान नहीं बेचेगी तो परिवार को जान से मार देंगे। इसी दौरान महिला का बेटा घर पहुंच गया था। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीटा। आरोपियों ने 18 सितंबर को भी उनके बेटे के साथ मारपीट की। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -