फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   FIR against eight, the mother-daughter arrested

आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, मां-बेटी गिरफ्तार

Tue, 28 Feb 2017 12:04 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Tue, 28 Feb 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
FIR against eight, the mother-daughter arrested
गिरफ्तार - फोटो : file photo
शामली। लिलौन में बिट्टू की हत्या के मामले में मृतक के भाई की ओर से छह को नामजद करते हुए आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला और उसकी पुत्री को गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के गांव लिलौन में रविवार रात बिट्टू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद परिजनों ने इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा कर दिया था और शव नही उठने दिया था। सूचना पर पहुंचे एएसपी अनिल कुमार झा द्वारा जल्द ही गिरफ्तारी की बात कहने पर परिजन माने थे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रात में ही इस मामले में पुलिस ने मृतक के भाई संजीव की तहरीर पर शकुंतला, बेबी, संदीप आदि सहित छह को नामजद करते हुए और दो अज्ञात समेत आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। 
विज्ञापन


पुलिस ने कार्रवाई करते आरोपी शकुंतला, बेबी, संदीप, विरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के बाद दोनों का चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार मामले अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं,पोस्टमार्टम के बाद बिट्टू का शव लिलौन में पहुंचा जहां पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। जिसके बाद उसके शव का श्मशान घाट में गमगीन           माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान पुलिस भी सुरक्षा में तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है शकुंतला
मृतक के परिजनों ने बिट्टू की हत्या का मुकदमे में शकुंतला भी हत्या का षड़यंत्र रचने की आरोपी है।  शकुंतला पुलिस विभाग में चतुर्थ श्रेणी की कर्मचारी है और कोतवाली के मैस में खाना भी बनाया करती थी। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है तथा इसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए भी लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed