{"_id":"6af46bad7835030c070b00f2","slug":"lakh-at-a-shirt-businessmans-house-in-bhajanpura-solved-two-arrested-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-3114-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: भजनपुरा में शर्ट कारोबारी के घर 10 लाख की चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: भजनपुरा में शर्ट कारोबारी के घर 10 लाख की चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
-ताला तोड़कर अलमारी में रखा कैश उड़ाया, एमटीएनएल ग्राउंड के पास से पकड़े गए इमरान और शाहनवाज
-उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने आरोपियों के पास से 4 लाख रुपये नकद, वारदात में इस्तेमाल स्कूटी व हैंडबैग किया बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी जिले की भजनपुरा थाना पुलिस ने एक मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की नकदी चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए 10 लाख में से 4 रुपये कैश, वारदात में इस्तेमाल स्कूटी और चोरी की रकम छिपाने के लिए इस्तेमाल किया गया काले रंग का हैंडबैग बरामद किया है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि पीड़ित अनस, निवासी गली नंबर-16, आदर्श मोहल्ला, भजनपुरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शर्ट बनाने की फैक्टरी चलाते हैं। 8 नवंबर की दोपहर करीब एक बजे वह अपने मकान में ताला लगाकर गांधी नगर गए थे। शाम करीब 4:30 बजे जब वे वापस लौटे तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाने पर अलमारी खुली पड़ी थी और उसमें रखे करीब 10 लाख रुपये गायब थे। पीड़ित की शिकायत पर भजनपुरा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने सूचना और तकनीकी सुरागों के आधार पर भजनपुरा स्थित एमटीएनएल ग्राउंड के पास घेराबंदी कर दो आरोपी इमरान (35) और शाहनवाज (35) को दबोच लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने चोरी की वारदात कबूल की। पुलिस ने आरोपी इमरान की निशानदेही पर उसके किराए के मकान से 2.70 लाख रुपये और आरोपी शाहनवाज के घर से 1.30 रुपये बरामद किए। जांच में सामने आया है कि आरोपी इमरान पहले से मारपीट और आर्म्स एक्ट के दो मामलों में शामिल रहा है। पुलिस अब बाकी बची रकम की बरामदगी और आरोपियों के अन्य आपराधिक रिकॉर्ड को खंगालने में जुटी है।