Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A young man died by suicide by hanging himself, for reasons unknown.

Gurugram News: युवक ने अज्ञात कारणों से फंदा लगाकर की आत्महत्या

Wed, 11 Nov 2026 07:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
A young man died by suicide by hanging himself, for reasons unknown.
चार माह पहले हुई थी शादी, युवक की मौत के मामले में जांच जारी
विज्ञापन

- शिवाजी पार्क में किराये के कमरे में मिला 24 वर्षीय युवक, पुलिस को नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शिवाजी नगर थाना क्षेत्र के शिवाजी पार्क में 24 वर्षीय युवक की मौत के मामले में पुलिस जांच कर रही है। युवक 10 नवंबर को अपने किराये के कमरे में मृत मिला था। सूचना मिलने पर पटौदी रोड चौकी की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एफएसएल और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। युवक की करीब चार माह पहले शादी हुई थी। उसकी पत्नी गांव में परिवार के साथ रहती है।
मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के भिंड जिले के बिलोरा माजरा गांव निवासी अंकित कुमार के रूप में हुई है। वह करीब डेढ़ साल से शिवाजी पार्क में किराये पर रह रहा था और सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था। पुलिस के अनुसार, वह पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवाद के चलते परेशान था। वह शराब का सेवन भी करता था। 10 नवंबर को अंकित पूरे दिन कमरे से बाहर नहीं निकला। कमरे से कोई आवाज भी नहीं आ रही थी। इससे आसपास रहने वाले लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। शाम करीब पांच बजे पड़ोसियों ने खिड़की से अंदर देखा तो युवक मृत मिला। इसके बाद मकान मालिक और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

परिजनों को सौंपा शव-
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि परिवार के सदस्यों के आने के बाद बुधवार को पोस्टमार्टम कराकर शव उन्हें सौंप दिया गया। परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कोई शिकायत नहीं दी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article