फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fetching smuggled alcohol seized millions

तस्करी कर लाई जा रही लाखों की शराब पकड़ी

Sun, 22 Jan 2017 12:01 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Sun, 22 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Fetching smuggled alcohol seized millions
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। विधानसभा चुनाव के लिए हरियाणा से तस्करी करके ट्रक से लाई जा रही करीब 13 लाख की शराब जब्त की गई। पुलिस टीम को देखकर चार तस्कर ट्रक से कूदकर फरार हो गए। पुलिस ने शराब लदे ट्रक को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन


 शुक्रवार रात 11 बजे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस यमुना पुल पर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी। पुल पर तैनात एसआई मनोज कुमार ने अपनी टीम के साथ पानीपत की ओर से आ रहे एक ट्रक को रुकने का इशारा किया तो चार आरोपी ट्रक को यमुना पुल पर ही रोककर फरार हो गए।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान पुलिस ने ट्रक के अंदर से 360 पेटी हरियाणा मार्का देशी शराब बरामद की। कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि बरामद शराब की कीमत करीब 13 लाख रुपये है। ट्रक पर नंबर प्लेट की जांच की जा रही है। फरार आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed