{"_id":"5845b2b64f1c1bf959448215","slug":"featured-on-selling-wine-by-mixing-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी मिलाकर शराब बेचने पर छापा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी मिलाकर शराब बेचने पर छापा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Tue, 06 Dec 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। कस्बे के कैराना रोड पर स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके पर ओवररेट की शिकायत के बाद शराब कंपनी की टीम ने छापा मारा।
कस्बे के कैराना रोड स्थित नवीन सब्जी मंडी के निकट अंग्रेजी शराब की दुकान है। टीम के लोगों के अनुसार कई दिनों से ठेके पर सेल्समैन हरबीर के शराब में पानी मिलाकर बेचने की सूचना मिली थी।
रविवार की देर शाम नोएडा से कंपनी की टीम ने कस्बे में पहुंचकर ठेके पर छापेमारी की। छापे के दौरान ठेके से दर्जन से अधिक बोतलों को अपने कब्जे में ले लिया और जांच के लिए भेज दिया।
प्रथम दृष्टया टीम ने ठेके पर तैनात सेल्समैन हरबीर को हटा दिया। इस दौरान ठेके के बाहर लोगों की भीड़ जमा रही। टीम मौके से मिली शराब की बोतल को ले गई। शराब कंपनी के जीएम प्रेम झा का कहना है कि शराब कंपनी की नोएडा ब्रांच की टीम ने ठेेके पर छापेमारी की है। ठेके पर सब कुछ ठीक मिला है। मौके से शराब में पानी मिलाने की कोई बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
सेल्समैन की शिकायत मिल रही थी। जिसके चलते ठेके से सेल्समैन को हटा दिया गया है। सूत्रों की माने तो टीम को ठेके से हरियाणा मार्का की कई शराब की बोतलें भी मिली थीं। गौरतलब है कि पिछले कई वर्षों से हरियाणा से अवैध शराब का कारोबार करने वाले कई युवक ही आज ठेके पर शराब बेच रहे है। जिसके चलते ठेके पर हरियाणा की शराब बेचे जाने की शिकायत की गई थी।