{"_id":"57ffdc054f1c1bd875290261","slug":"farzi-nikle-rangdari-mangne-ke-mamle","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी निकले रंगदारी मांगने के मामले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी निकले रंगदारी मांगने के मामले
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Fri, 14 Oct 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
कैराना में पकड़े गए अरोपियों से पूछताछ करते एसपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली की कैराना कोतवाली में गोगवान और बीबीपुर हटिया में मांगी गई बीस-बीस लाख रुपये की रंगदारी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। एक मामले में रंजिशन दूसरे को फंसाने और दूसरे में प्रेम प्रसंग होने का दावा किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।
एसपी विजय भूषण ने बताया कि तीन अक्तूबर को मतलूब निवासी गोगवान के मकान के शटर के नीचे से चिट्ठी डालकर बीस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इसी के साथ पांच अक्तूबर को बीबीपुर हटिया निवासी मुबारिक ने रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उससे भी मोबाइल फोन पर बीस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। दोनों मामलों में मुकदमे दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी।
पुलिस ने मोबाइल से धमकी देने वाले शहजाद पुत्र इरफान निवासी बलवा को उठा लिया। जांच की गई तो पता चला कि शहजाद की ननिहाल बीबीपुर हटिया में है और वहां उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा है। गांव के ही मुबारिक ने शहजाद के खिलाफ बीस लाख रुपये की रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई। शहजाद का धमकी देने के मामले में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
उधर, गोगवाल में मतलूब से मांगी गई रंगदारी के मामले में जांच की गई तो पता चला पांच सितंबर को राशन डीलन इस्लाम ने दो रुपये की जगह चार रुपये किलो गेहूं का वितरण किया था। इस बात को लेकर विवाद हो गया था। मतलूब ने गांव के किसी व्यक्ति से चिट्ठी लिखवाकर दरवाजे के नीचे डलवा दी और थाने में झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। मतलूब के खिलाफ धारा कार्रवाई की जा रही है।