फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fake base and PAN card maker arrested

फर्जी आधार और पैन कार्ड बनाने वाला दबोचा

Sat, 23 Dec 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Sat, 23 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Fake base and PAN card maker arrested
गांव दभेड़ी खुर्द निवासी जावेद - फोटो : अमर उजाला
शामली की कैराना पुलिस ने शुक्रवार रात गांव खुरगान के पास से फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और आरसी बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से गाड़ी, एआरटीओ की फर्जी मोहरें, फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड आदि सामान बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी गांव दभेड़ी खुर्द की प्रधान का देवर है।
विज्ञापन
शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली कि गांव खुरगान के पास गाड़ी सवार कुछ लोग फर्जी आधार कार्ड बनाने का कार्य कर रहे हैं। रात करीब पौने तीन बजे पुलिस ने गांव खुरगान के पास शराफत की ट्यूबवेल पर छापा मारा। मौके से गाड़ी सवार जावेद निवासी दभेड़ी खुर्द को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके साथी जावेद निवासी नंगला राई, अरशद निवासी खुरगान और एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद गिरफ्तार आरोपी को पुलिस थाने ले आई। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया
विज्ञापन
कि आरोपी के पास से लैपटॉप, कैमरा, एक ही सीरियल नंबर के कई नाम पते पर बने आधार कार्ड, फर्जी पैन कार्ड, मुजफ्फरनगर एआरटीओ की फर्जी मोहर सहित कई अन्य विभागों की मोहरे बरामद हुई। शनिवार दोपहर आरोपी जावेद को कैराना स्थित न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व में भी जेल जा चुका है जावेद गांव दभेड़ी खुर्द निवासी जावेद की भाभी ग्राम प्रधान हैं। उसका भाई मुंशाद अली चौहान सक्रिय राजनीति करता है। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि आरोपी जावेद पूर्व में सहारनपुर, बहादराबाद, गंगोह और रामपुर मनिहारन से बाइक चोरी और फर्जी कागजात बनाने के आरोप में जेल जा चुका है। मौके से फरार हुए उसके साथियों को गिरफ्तार करने के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed