फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Extortion of four million farmers sought

किसान से मांगी चार लाख की रंगदारी

Thu, 28 Jul 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 28 Jul 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Extortion of four million farmers sought
rangdari - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। कैराना में एक बार फिर रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। इस बार कोई व्यापारी नहीं बल्कि किसान को बदमाशों ने अपना निशाना बनाते हुए रंगदारी मांगी है। बदमाशों ने किसान के दरवाजे पर धमकी भरी चिट्ठी चिपकाकर चार लाख मांगे हैं। घटना के बाद से पीड़ित किसान का परिवार दहशत में है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ग्राम मवी निवासी गफ्फार ने बुधवार को कैराना कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार रात सवा नौ बजे मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने उससे एटीएम कार्ड का नंबर पूछा। जिस पर उसने कह दिया कि उसके पास एटीएम कार्ड नहीं है। इसके बाद कॉल कट गई। देर रात दरवाजे पर एक चिट्ठी बदमाशों द्वारा चिपका दी। बुधवार सुबह उसे दरवाजे पर चिट्ठी लगी मिली। जिसमें लिखा था कि तुम चार लाख रुपये का इंतजाम कर लो।
विज्ञापन


29 अगस्त को रुपये लेकर मवी के पास यमुना किनारे बड़ी बिजली लाइन के तीसरे खंभे के पास पहुंच जाना। अगर रुपये नहीं दिए तो तुम्हें अपनी जान गंवानी पडे़गी। उधर, मामले में कोतवाली प्रभारी अंबिका प्रसाद भारद्वाज का कहना है कि गफ्फार की तहरीर पर बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed