फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Están siendo cortados en la casa eran animales

मकान में काटे जा रहे थे पशु

Mon, 03 Apr 2017 12:03 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 03 Apr 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Están siendo cortados en la casa eran animales
cruce ilegal - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। शासन के निर्देश और प्रशासन की सख्ती के बावजूद पशुओं का अवैध कटान रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीतरवाड़ा रोड स्थित एक मकान से अवैध पशु कटान पकड़ने के साथ ही सात जिंदा भैंस और कटिया मुक्त कराए। पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए। 
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीतरवाड़ा रोड चुंगी के पास स्थित खुर्शीद के मकान पर छापा मारा। मौके पर चार-पांच लोगों ने अवैध रूप से एक भैंस का वध कर रखा था। जबकि चार भैंस और तीन कटिया मौके पर जिंदा खड़ी थीं, उनका भी वध करने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन


पुलिस ने सातों पशुओं को कब्जे में लेने के साथ ही भैंस के अवशेष और मांस को जमीन में दबवा दिया। मकान मालिक खुर्शीद निवासी तीतरवाड़ा रोड और फरार आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि अवैध कटान प्रतिबंधित होने के बावजूद मकान के अंदर पशुओं का अवैध रूप से कटान करने के आरोप में पांच आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। उनके क्षेत्र में अवैध पशु कटान और गोहत्या किसी भी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी।


अवैध कटान की कोशिश करने वाले को दबोचा
कांधला। कस्बे के लोगों की शिकायत पर पुलिस ने अवैध कटान करने की तैयारी में लगे एक युवक को दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से छुरी बरामद की है। पुलिस ने पूछताछ के बाद चलान कर दिया। थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान के मुताबिक रविवार को सूचना मिली कि   मोहल्ला शेखजादगान निवासी हाशिम अवैध पशु कटान की तैयारी कर रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर अवैध पशु कटान करने वाले मीट व्यापारियों में दहशत बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed