फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Efforts to kill the newlyweds in kairana, mujaffarnagar

नवविवाहिता की हत्या का प्रयास

Thu, 23 Nov 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Thu, 23 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
Efforts to kill the newlyweds in kairana, mujaffarnagar
demo - फोटो : demo
शामली के कैराना में दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी के 15 दिन बाद ही ससुरालियों ने विवाहिता को जान से मारने की कोशिश की। विवाहिता को पीटा गया और फांसी लगाने को कोशिश की गई। विवाहिता के पिता ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को मोहल्ला आलखुर्द निवासी इदरीश अपनी बेटी फरीन को साथ लेकर कैराना कोतवाली पहुंचा। इदरीश ने बताया कि उसकी बेटी का निकाह 15 दिन पूर्व कैराना के ही मोहल्ला कलालान निवासी शाहरुख के साथ हुआ था। शादी में दो लाख रुपये, मोटर साइकिल और एक मकान खरीदवाने की मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले नाराज थे। आरोप है कि इसी के चलते बुधवार रात पति सहित ससुरालियों ने फरीन को कमरे में बंद करके पीटा और फांसी लगाकर जान से मारने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
शोरशराबा होने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए, जिसके बाद मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने उन्हें कॉल करके घटना की सूचना दी। इदरीश ने बताया कि रात में ही वह ससुराल से अपनी बेटी को साथ ले आया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि इदरीश की तरफ से उसकी बेटी के ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। विवाहिता की डाक्टरी करा दी गई है। मामले में जांच के साथ ही तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed