फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Drunken car crushed two riders, one death

नशे में धुत कार सवारों ने दो को कुचला, एक की मौत

Sat, 02 Apr 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Sat, 02 Apr 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Drunken car crushed two riders, one death
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
झिंझाना। ऊन रोड पर इवनिंग वॉक कर रहे इंटर कॉलेज के लिपिक और एक अधेड़ को नशे में धुत कार सवारों ने कुचल दिया। जिसमें लिपिक की मौत हो गई, जबकि अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद अनियंत्रित होकर कार बिजली के खंभे से टकरा गई। जिसमें कार सवार एक युवक भी चोटिल हो गया।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार युवकों को हिरासत में ले लेकर घायलों को अस्पताल में भिजवाया। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज के लिपिक संजय मित्तल अपनी पत्नी आशु, जो प्राइमरी स्कूल में सहायक अध्यापक है, उसको साथ लेकर रोजाना की भांति ऊन रोड पर इवनिंग वॉक कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ कस्बे के कई अन्य महिलाएं और पुरुष भी थे।
विज्ञापन


तभी ऊन की ओर से तेज गति से आई स्विफ्ट कार ने मां काली के मंदिर के पास पहले हरि सिंह कश्यप रिटायर रोडवेज चालक को टक्कर मारी। उसके बाद अपनी पत्नी आशु के साथ वॉक कर रहे लिपिक संजय मित्तल को कुचल दिया।  उनके साथ चलने वाले लोगों ने पास के तालाब में कूद कर अपनी जान बचाई। दुर्घटना में संजय मित्तल की मौत हो गई। उधर, घटना के बाद कार अनियंत्रित होकर पास के बिजली के खंभे से टकरा गई। जिसमें कार सवार युवक भी चोटिल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने भागने की कोशिश कर रहे तीनों युवकों को पकड़ लिया और घायल हरि सिंह को झिंझाना सीएचसी में भर्ती कराया। थाना प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि संजय मित्तल की मौत होने पर शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी जिला मुख्यालय भिजवाया गया है।


 आरोपी तीनों युवक मनोज शर्मा निवासी सिक्का थाना आदर्श मंडी, रवि शर्मा व सेठपाल निवासी ऊंचा गांव थाना काधंला हैं। उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। तीनों युवक शराब के नशे में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed