फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Driving vehicle thief with nine bikes

नौ बाइक के साथ वाहन चोर दबोचा

Tue, 16 Jan 2018 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली Updated Tue, 16 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
Driving vehicle thief with nine bikes
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चौसाना। थानाभवन मार्ग पर नाई नंगला नवीन तिराहे के पास पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बाइक चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके तीन साथी फरार हो गए। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने नौ बाइक बरामद की है जो आसपास के जनपदों से चोरी करके लाई गई थीं।
विज्ञापन


चौसाना चौकी प्रभारी नेमचंद टीम के साथ सोमवार की रात थानाभवन मार्ग पर नाई नंगला नवीन गांव के तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दो बाइक सवार चार युवकों को रुकने का इशारा किया गया, तो वह पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग निकले। फायरिंग में चौकी इंचार्ज बाल बाल बचे।
विज्ञापन


इसके बाद जवाबी फायरिंग कर पीछा करते हुए पुलिस बाइक सवार एक युवक को पकड़ लिया, जबकि उसके तीन साथी खेतों के रास्ते फरार हो गए। गिरफ्तार युवक शहजाद पुत्र निन्ना निवासी नाई नंगला नवीन है और उसके फरार साथी साजिद पुत्र निन्ना निवासी नाई नंगला, महबूब पुत्र निमाजू और नूर मोहम्मद कैराना के गांव मलकपुर निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज ने बताया कि शहजाद के पास से एक बाइक, तमंचा, तीन कारतूस बरामद हुए। साथ ही उसकी निशानदेही पर उसके घर से आठ बाइक और बरामद की गई। यह बाइक गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर और शामली जिले से चोरी की गई हैं। बाइकों पर नंबर प्लेट नहीं है, उनके इंजन नंबर और चेचिस नंबर के आधार पर जांच की जा रही है। उधर, मंगलवार की दोपहर पुलिस ने आरोपी शहजाद को न्यायालय में पेश डकरके जेल भेज दिया।


भीड़ वाले स्थान से बाइक चुराता है गिरोह
चौकी इंचार्ज नेमचंद ने बताया कि इस गिरोह का सरगना महबूब निवासी मलकपुर है। छह माह पूर्व उसे कैराना थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था, तब उसके पास से आठ बाइक बरामद हुई थीं। यह गिरोह अस्पताल, सरकारी दफ्तर और भीड़ वाले स्थान से बाइक चोरी करता था। गिरोह का एक सदस्य बाइक सवार पर निगाह रखता था, जबकि दूसरा बाइक लेकर फरार हो जाता था। बरामद हुई बाइकों को यह गिरोह सहारनपुर और मेरठ ले जाकर बेचने की फिराक में था। शहजाद ने पुलिस को बताया कि एक बाइक पांच से 10 हजार रुपये में बेचते थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed