{"_id":"5a1b02514f1c1b79548bfd38","slug":"driver-risked-the-lives-of-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक ने यात्रियों की जान खतरे में डाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक ने यात्रियों की जान खतरे में डाली
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
Updated Sun, 26 Nov 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शराब पीकर बस चलाने वाले चालक ने यात्रियों की जान खतरे में डाल दी। गोंडा से सवारियों को लेकर चले चालक ने शामली में पहुंचने पर बस की ट्रैक्टर ट्राली में साइड भी मार दी। हंगामा होने पर पहुंची पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। बाद में दूसरा चालक बुलवाकर बस लुधियाना रवाना की गई।
पंजाब के संगरूर निवासी गुरजंट सिंह टूरिस्ट बस चलाता है। शनिवार सुबह वह गोंडा से 85 सवारियां लेकर लुधियाना के लिए रवाना हुआ। रविवार सुबह करीब दस बजे वह शामली पहुंचा, तो धीमानपुरा फाटक के पास उसने ट्रैक्टर ट्राली में साइड मार दी। इतना ही नहीं, गुरुद्वारा तिराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे रेलपार बाईपास की तरफ जाने के लिए कहा, तो उसने बस को जबरन शहर की तरफ घुसा दिया।
इसके बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने बस पकड़ ली, तो वह पुलिसकर्मियों से गाली गलौज पर उतर आया। टीएसआई भंवर सिंह का कहना था कि चालक नशे में था और बस को ठीक से चला भी नहीं पा रहा था। यदि बस नहीं पकड़ी जाती है, तो हादसा भी हो सकता था। इसके बाद चालक गुरजंट सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर डाक्टरी कराई गई, तो मेडिकल रिपोर्ट में भी शराब पीने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
उधर, शामली क्षेत्र के गांव खेड़ीकरमू निवासी किशन पुत्र रूला सिंह रविवार दोपहर अपने खेतों से गन्ना भरकर शामली शुगर मिल में डालने के लिए आ रहा था।
जब वह शहर के कैराना रोड स्थित ईदगाह के निकट पहुंचा तो पीछे से मकी लेकर आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ने भैंसा बुग्गी में टक्कर मार दी। जिससे बुग्गी का बम टूट गया और भैंसा घायल हो गया। जिसके बाद किसान ने हंगामा कर दिया। जिससे वहां जाम की स्थिति पैदा हो गई, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों पक्षों में समझौता कराकर मामला निपटा दिया।
चालक की गलती से यात्री हुए बेहाल
बस और उसमें सवार यात्रियों को पुलिस शामली कोतवाली लाने के बाद चालक की डाक्टरी कराने में लग गई। इस दौरान कई घंटे तक यात्रियों को कोतवाली के गेट पर ही खड़े रहना पड़ा।
यात्रियों का कहना था कि चालक रास्ते में भी अनियंत्रित ढंग से बस चला रहा था। जब उसे टोका, तो वह अभद्रता करने लगा था। उधर, दोपहर बाद दूसरा चालक आने पर बस को लुधियाना के लिए रवाना किया गया। चालक गुरजंट सिंह को परिचालक की सुपुर्दगी में बस में बैठाकर भेजा गया।