फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Drain cleaning sticks out in the two sides

नाली सफाई को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे

Sat, 14 Jan 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Sat, 14 Jan 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Drain cleaning sticks out in the two sides
Fight
कांधला। गांव माल्हीपुर निवासी बुद्धू शुक्रवार सुबह घर के बाहर नाली की सफाई कर रहा था। आरोप है कि इस बीच नाली से कुछ छींटे पड़ोस के अंकित को जा लगी। जिसके कारण दोनो लोगों के बीच में गाली गलौज हो गई। उस समय वहां पर मौजूद लोगों ने दोनो को समझा बुझाकर मामला शांत कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि कुछ देर बाद अंकित ने अपने परिवार के कई लोगों के साथ मिलकर बुद्धूृ के घर पर हमला कर दिया। शोरशराबा होने पर बुद्धू पक्ष के लोग भी मौके पर आ गए।
विज्ञापन


दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। इस दौरान हुए संघर्ष में एक पक्ष से बुद्धू ओर मिंटू जबकि दूसरे पक्ष से अंकित और करण घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed