{"_id":"587e5abf4f1c1bd804efe45d","slug":"disclosed-robbery-arrested-four-crooks","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती का खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डकैती का खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तार
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
Updated Wed, 18 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। हसनपुर लुहारी में डाली गई लाखों रुपये की डकैती के मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को पकड़ कर इसका खुलासा कर दिया। पुलिस ने उनके पास से व्यापारी के यहां लूटी गई रकम में से 30 हजार रुपए बरामद करने का दावा किया है। डकैती में फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है। इनके पास से एक हजार रियाल, जो की सऊदी अरब की करेंसी है, भी बरामद हुए हैं।
गांव हसनपुर लुहारी निवासी लकड़ी व्यापारी विनोद कुमार जिंदल के घर पर गत 12 जनवरी की सुबह पांच बजे डेढ़ दर्जन बदमाशों ने परिजनों को बंधक बना लिया था। मारपीट करते हुए बदमाश सोने-चांदी के आभूषण, कीमती सामान सहित लाखों रुपये की नकदी लूटकर ले गए थे। घटना के विरोध में हसनपुर लुहारी के व्यापारियों ने चार दिनों तक बाजार बंद रखा था। एक दिन पूर्व ही सीओ सुनील कुमार त्यागी के आश्वासन पर व्यापारियों ने सोमवार को बाजार खोला था।
मंगलवार को थानाभवन थाना परिसर में सीओ सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि घटना में शामिल गांव हसनपुर लुहारी के ही रहने वाले आबिद पुत्र अशफाक कुरैशी, मुरसलीन उर्फ भिंडी पुत्र यामीन, नफीस पुत्र यामीन, अनीस उर्फ भूरा पुत्र यामीन को हींड पुलिया से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार चारों के पास से हसनपुर लुहारी में डाली गई डकैती के सामान में से एक हजार रियाल, 30 हजार रुपये, 12 बोर के दो तमंचे, चार जिंदा
कारतूस, दो छुरी बरामद हुई हैं। पकड़े गए अपराधियों पर लूट और डकैती के कई मुकदमे दर्ज है।
बदमाशों ने लुहारी की डकैती में शामिल अपने एक दर्जन अन्य साथियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। उनके कुछ साथी प्रदेश से बाहर भी हैं। सभी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें बना दी गई हैं, जो लगातार दबिश दे रही हैं। इनमें शामली के साथ-साथ मुजफ्फरनगर एसओजी की टीम भी शामिल है।
उधर खुलासा करने वाली टीम को एसपी ने पांच हजार रुपये का इनाम दिए जाने की घोषणा की है। पत्रकार वार्ता आयोजित कर भले ही पुलिस ने मामले का खुलासा करने का दावा किया हो और मीडिया के सामने अपनी बात रखी हो, लेकिन खुलासे के दौरान चारों बदमाशों को प्रेस वार्ता में नहीं लाया गया।
माल की बरामदगी पर उठाया सवाल
शामली। हसनपुर लुहारी में व्यापारी के यहां हुई डकैती के खुलासे से व्यापारी संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने पुलिस के खुलासे में झोल बताया है। उनका कहना है कि पकड़े गए चारों बदमाशों के पास से पुलिस कोई ऐसा सामान बरामद नहीं कर पाई है, जिसे व्यापारी पहचान सकेे।
व्यापारी विनोद का कहना है कि पुलिस भले ही खुलासे का दावा कर रही हो, लेकिन जो भी सामान बरामद हुआ है, वह उनकी पहचान से परे है। पुलिस न तो जेवर बरामद कर पाई और न ही कपड़ा या फिर अन्य ऐसा सामान जो उनके घर से लूटा गया हो और उसे पहचाना जा सके। तब ही घटना के खुलासे को सही कहा जा सकता है।
धरना दे रहे व्यापारियों पर मुकदमा दर्ज
जलालाबाद। हसनपुर लुहारी में लकड़ी व्यापारी के यहां डकैती के बाद धरना प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे व्यापारियों में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है।
गौरतलब है कि हसनपुर लुहारी में लकड़ी व्यापारी विनोद जिंदल के यहां चार दिन पूर्व डकैती हुई थी। वारदात का खुलासा कराने के लिए गत शनिवार से व्यापारी आंदोलन कर रहे थे और धरना प्रदर्शन भी किया गया। थानाभवन से भाजपा विधायक सुरेश राणा भी धरनास्थल पर पहुंचे थे।
इसे पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन मानते हुए विधायक सुरेश राणा समेत 50 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन डकैती के मामले में अपनी विफलता छुपाने के लिए ग्रामीणों पर अनावश्यक दबाव बनाने के इरादे से मुकदमे कायम कर रहा है। पुलिस प्रशासन को सहयोग करने का उन्हें दंड मिला है।
पुलिस ने कुछ ऐसे लोगों को भी मुकदमे शामिल किया गया है जिनका धरना प्रदर्शन सेे कोई वास्ता नहीं था। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में रोष बना हुआ है। साथ ही कार्रवाई सही करवाना चाहते हैं।