फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Death of old man after police arrest

पुलिस की दबिश के बाद वृद्धा की मौत

Thu, 16 Mar 2017 12:02 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 16 Mar 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Death of old man after police arrest
- फोटो : demo pic
जलालाबाद।  लूट के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने दबिश डाली, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस के लौटने के बाद वृद्धा की सदमे से मौत हो गई, जिसके       बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। एसपी केे शिकायत की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू     कर दी है।
विज्ञापन


 जलालाबाद के हसनपुर लुहारी में थानाभवन पुलिस द्वारा मंगलवार की दोपहर लूट के आरोपी के घर दबिश दी थी, लेकिन महिलाओं के भारी विरोध के बाद पुलिस को    बैरंग लौटना पड़ा था। देर रात आरोपियों के घर की वृद्धा रईसा    की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ले पुलिस पर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


पूरे   मामले की जानकारी एसपी शामली अजय पाल शर्मा को दी गई और कार्रवाई की मांग की। एसपी द्वारा परिवार के साथ कुछ भी गलत नहीं होने देने के आश्वासन दिया। जिसके बाद सीओ झिंझाना आनंद वर्मा को मौके पर भेजकर आरोपों की जांच के आदेश दिए।  सीओ मौके पर पहुंचे एवं परिजनों से वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों ने शांत किया। मृतक महिला का अंतिम संस्कार कराया। आरोपों को थानाध्यक्ष ने निराधार बताया। पुलिस के अनुसार वृद्धा की मौत स्वाभाविक रूप से हुई है। पुलिस पर कार्रवाई न करने का दबाव बनाने के लिए वृद्धा की मौत को दबिश से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed