{"_id":"5b8ed346867a5548440683c7","slug":"day-old-student-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े छात्र की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े छात्र की गोली मारकर हत्या
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
muder
- फोटो : अमर उजाला
कांधला (शामली)। कस्बे में दिनदहाड़े हिंदू इंटर कॉलेज के पास स्थित बाजार में कक्षा दस के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की वजह कॉलेज में छात्र गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई बताई जा रही है। छात्र के ताऊ की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद सहित तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कांधला क्षेत्र के गांव डूंगर निवासी कंवरपाल का बेटा प्रियांशु (15) नेशनल इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र था। मंगलवार सुबह करीब 9.30 बजे वह हिंदू इंटर कॉलेज के पास मार्केट में दुकान के बाहर खड़ा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां आए और अनायास ही प्रियांशु के साथ गालीगलौज कर मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने एक युवक ने गर्दन के पास तमंचा सटाकर गोली मार दी। हत्यारोपी तमंचा मौके पर फेंककर बाइक लेकर फरार हो गए।
पुलिस ने घायल छात्र को शामली के निजी चिकित्सालय में भेजा, जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। छात्र की जेब से मिले मोबाइल फोन के जरिये उसकी पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह, सीओ कैराना राजेश कुमार तिवारी भी मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली। एसपी ने पुलिस को हत्यारोपियों के शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। सहायक पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह ने बताया कि मृत छात्र के ताऊ मैनपाल की तहरीर पर गांव सरनावली निवासी निखिल पुत्र अजेंद्र और कपिल पुत्र सहेंद्र सहित तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
मेरे लाल को ला दो
प्रियांशु की मौत के बाद उसकी मां बबीता रोते हुए बार बार अपने बेटे को याद करती रही। वह कहने लगी कि बेटा सुबह स्कूल गया था और कह रहा था जल्दी घर आ जाऊंगा। कोई मेरे लाल को वापस ला दो, मुझे मेरे बेटे से मिला दो। एक मां की इस हृदय विदारक पीड़ा को देखकर वहां मौजूद अन्य महिलाएं भी रो पड़ीं।
कॉलेज नहीं आया था प्रियांशु : प्रधानाचार्य
कांधला। नेशनल इंटर कॉलेज कांधला के प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने बताया कि प्रियांशु ने उनके विद्यालय में कक्षा-9 में दाखिला लिया था। उत्तीर्ण होने के बाद वह इस साल 10वीं की पढ़ाई कर रहा था। कॉलेज में उसकी दोस्ती गांव भभीसा निवासी छात्र विशाल के साथ थी। कॉलेज में उसकी कोई शिकायत कभी नहीं रही। मंगलवार को प्रियांशु और विशाल कॉलेज नहीं पहुंचे थे।
पुलिस के आने तक तड़पता रहा छात्र
कांधला। मंगलवार सुबह जब छात्र प्रियांशु को गोली मारी गई, तो वह खून से लथपथ जमीन पर गिर गया था। मौके पर लोग इकट्ठा हो गए थे, लेकिन किसी ने भी इतनी हिम्मत नहीं दिखाई कि छात्र को वहां से उठाकर अस्पताल तक पहुंचाया जाए। इस कारण करीब आधा घंटे तक छात्र मौके पर ही पड़ा तड़पता रहा। एक व्यक्ति ने डायल 100 को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रियांशु को अस्पताल भेजवाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और अस्पताल पहुंचने पर छात्र को मृत घोषित कर दिया गया।
हत्याभियुक्तों की गिरफ्तारी से खुलेगा हत्या का राज
कांधला। फिलहाल प्रियांशु के ताऊ मैनपाल की तरफ से कांधला थाना पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसमें गांव सरनावली निवासी निखिल पुत्र अजेंद्र और कपिल पुत्र सहेंद्र को नामजद किया गया है, जबकि तीन अज्ञात आरोपी भी वारदात में शामिल बताए हैं। पुलिस को यह भी पता चला है कि करीब एक महीना पूर्व कांधला में छात्रों के दो गुटों में मारपीट हुई थी। प्रियांशु की हत्या को उस घटना से जोड़कर भी जांच चल रही है। हालांकि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद यह स्पष्ट होगा कि प्रियांशु की हत्या के पीछे क्या वजह रही।
सीसीटीवी फुटेज भी देखी जाएगी
कांधला। हिंदू इंटर कॉलेज के पास जिस मार्केट में छात्र प्रियांशु की गोली मारी गई, उसके आसपास के भवन पर लगे सीसीटीवी की फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह और सीओ कैराना राजेश कुमार तिवारी ने घटनास्थल के आसपास के दुकानदारों से वार्ता की। एसपी ने कहा कि मामले का शीघ्र खुलासा करने के लिए ्पुलिस टीम को निर्देश दे दिए गए हैं।