दहशत में पलायन की चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार सुबह हसनपुर लुहारी गांव में लकड़ी व्यापारी विनोद जिंदल और उनके पड़ोसी वीर सिंह के मकान में हथियारबंद बदमाशों ने डकैती डाली। वारदात की सूचना मिलने के बाद क्षेत्रीय भाजपा विधायक सुरेश राणा तथा पुलिस अधिकारी जब पीड़ित परिवार के पास पहुंचे, तो व्यापारी का परिवार दहशत में था।
बोलते हुए उनकी जुबान कंपकंपा रही थी। मौके पर जमा लोग उन्हें ढांढस बंधा रहे थे।
व्यापारी के परिवार का कहना था कि इस हाल में हम यहां नहीं रहेंगे और गांव से अपना मकान तथा संपत्ति बेचकर पलायन कर जाएंगे। भाजपा विधायक सुरेश राणा तथा मौके पर मौजूद जिम्मेदार लोगों ने परिवार को समझाया कि हम तुम्हारे साथ हैं, घबराने की जरूरत नहीं है। पुलिस अधीक्षक ने भी पीड़ित परिवार को सुरक्षा दिलाने और वारदात का शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन दिया।