फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Current laptop came in, the death of young man

लैपटॉप में आया करंट, युवक की मौत

Tue, 01 Mar 2016 01:22 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Tue, 01 Mar 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
Current laptop came in, the death of young man
शामली। गांव काबड़ौत में हाईटेंशन लाइन का तार एलटी पर गिरने से घरों में करंट दौड़ गया। इस दौरान करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि किशोरी झुलस गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन


गांव काबड़ौत में पूर्वाह्न 11 बजे ट्रांसफार्मर से आ रही लाइन पर 11 हजार की लाइन का तार गिर गया। जिससे करीब एक दर्जन से भी अधिक घरों में करंट दौड़ गया। एक साथ शॉर्ट सर्किट और बिजली उपकरण फुंकने से हड़कंप मच गया। इस दौरान लैपटॉप पर काम कर रहा राहुल (22) पुत्र भोपाल भी करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


शोरशराबा सुनकर परिजन पहुंचे और उसको नर्सिंगहोम में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर गांव में पहुंचे, तो ग्रामीणों ने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी, तभी ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। एसडीएम श्याम अवध चौहान और सीओ निशांक शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे और मुआवजे का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बहनों का अकेला भाई था राहुल
मृतक राहुल मुजफ्फरनगर से संचालित एक टीवी चैनल में काम करता था। दो बहनों का वह इकलौता भाई था। उसकी करीब दो साल पूर्व मुजफ्फरनगर निवासी अनुराधा से शादी हुई थी। शादी के बाद करीब एक साल की बच्ची है। राहुल की बहन की 21 फरवरी को शादी हुई थी। शादी के कारण ही वह घर पर रुका हुआ था।


करंट दौड़ने से फुंके बिजली उपकरण

करंट से करीब एक दर्जन से अधिक घरों में रखे बिजली उपकरण फुंक गए। इस दौरान एक किशोरी सीमा भी करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गई। मृतक राहुल के घर पर कई जगह शॉर्ट सर्किट से उड़े धुएं के निशान बने हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed