फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cousin had sought protection money from the kiln owner

चचेरे भाई ने भट्ठा मालिक से ही मांगी थी रंगदारी

Fri, 02 Dec 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ शामली
अमर उजाला / ब्यूरो/ शामली Updated Fri, 02 Dec 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
Cousin had sought protection money from the kiln owner
झिंझाना पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी का खुलासा करते सीओ। - फोटो : अमर उजाला
शामली। 15 दिन पूर्व भट्ठा मालिक से    मांगी गई दस लाख की रंगदारी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। भट्ठा मालिक के चाचा के लड़के ने अपने साथियों संग मिलकर 10 लाख रुपये की    रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने आरोपी चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में चार आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ऑफिस पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सीओ झिंझाना कुलदीप कुकरेती ने बताया कि 15 नवंबर को ईंट भट्टा मालिक शरद कुमार पुत्र राजवीर निवासी लपराना के मोबाइल पर अज्ञात नंबर सेेेे धमकी देकर उससे दस लाख की रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शरद के चचेरे भाई सौरभ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पकड़ में आते ही सौरभ ने सब कुछ उगल दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार उसने बताया कि उसने अपने साथी उपेंद्र निवासी लपराना, सोनू निवासी गंगोह, जितेंद्र और रविंद्र निवासी नया गांव के साथ मिल वारदात को अंजाम दिया था। पूछताछ के दौरान सौरभ ने बताया की आवाज न पहचाने जाने के डर से सौरभ ने उपेंद्र का सिम अपने मोबाइल में डलवा कर कॉल कराई थी और रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, शहर के मोहल्ला बूढ़ा बाबू निवासी नसीमा ने अपर पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर कहा कि उसके साथ भाई और उसके परिवार के लोगों ने मारपीट कर नकदी तथा गहने छीन लिए। मामले में कांधला थाना पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। नसीमा ने बताया कि कांधला में उसके दो भाई रहते हैं। 30 अक्तूबर को वह अपने भाई इकबाल के यहां गई थी।


आरोप है कि दूसरे भाई के परिवार ने उससे मारपीट कर दी और कुंडल तथा दो हजार रुपये छीन लिए थे। माले में कई बार आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी जा चुकी है, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा ने कांधला थाना पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed