फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Construction of the road instead of the store, several detained

सड़क की जगह दुकान का निर्माण, कई हिरासत में

Wed, 29 Jun 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 29 Jun 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Construction of the road instead of the store, several detained
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
झिंझाना। कस्बे के बस स्टैंड पर सड़क की जगह दुकान का निर्माण कर रहे व्यापारी की अन्य व्यापारियों ने शिकायत कर दी। जिस पर पहुंचे लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मजदूरों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। बाद में दुकान मालिक ने विभाग के अधिकारियों को दो दिन के अंदर नवनिर्माण को तोड़ने के लिखित आश्वासन पर पकडे़ गये मजदूरों को छोड़ा गया। 
विज्ञापन


कस्बे के शामली बस स्टैंड के निकट योगेद्र निवासी गांव सिकंदरपुर की सेनेट्री की दुकान है। जो अपनी दुकान के आगे सड़क की जमीन पर अवैध निर्माण करा रहा था।

जिसकी शिकायत अन्य दुकानदारों ने जिलाधिकारी सुजीत कुमार से कर दी। मंगलवार को मौके पर पहुंचे लोक निर्माण विभाग के अधिकारी जीके गुप्ता सहायक अभियंता, दिनेश कुमार अवर अभियंता ने निर्माण बंद कराने के लिये कहने पर दुकानदार व उसके मजदूरों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार कर दिया जिस पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी बीपीसिंह ने मजदूरों को थाने पहुंचा दिया।
विज्ञापन


बाद में दुकानदार द्वारा माफी मांगने व दो दिनों के अंदर अपना निर्माण हटाने के आश्वासन पर पुलिस ने पकड़े गये मजदूरों को छोड़ दिया। थाना प्रभारी बीपीसिंह ने बताया की सभी दुकानदारों पर लोक निर्माण विभाग से नोटिस आये हुए हैं कि सड़क के मध्य से दोनों ओर 40 फीट में कोई निर्माण कार्य नहीं होगा। जो किया हुआ है, उसे भी तोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed