फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   College entered the crook of Mukim gag

कॉलेज में घुसे मुकीम गैंग के बदमाश

Wed, 10 Feb 2016 12:59 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Wed, 10 Feb 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
College entered the crook of Mukim gag
कांधला। मुकीम गैंग के बदमाशों ने प्रधानाचार्य से रास्ते में लूटपाट कर कॉलेज में घुस गए। जहां पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर शिक्षकों पर फायरिंग कर दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों के साथ बदमाशों की तलाश में घेराबंदी कर दी। इस दौरान एक बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गया, जबकि उसके तीन साथी पुलिस पर फायरिंग कर भाग निकले। प्रधानाचार्य की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


मामला गांव खंद्रावली स्थित बाबू जवान सिंह इंटर कॉलेज का है। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे प्रधानाचार्य डॉ. हीरा सिंह बाइक से कॉलेज में आ रहे थे। जब वह खंद्रावली रोड पर पहुंचे, तो रास्ते में चार हथियारबंद बदमाशों ने रोक लिया। प्रधानाचार्य ने विरोध करने पर मारपीट कर साढ़े पांच हजार और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद प्रधानाचार्य ने कॉलेज में पहुंचकर जानकारी दी। आरोप है कि इसके बाद वही बदमाश कॉलेज में घुस आए और छात्राओं से छेड़छाड़ करने लगे। शिक्षक अभिषेक ने विरोध किया तो बदमाशों ने गोली चला दी।
विज्ञापन


फायरिंग से कॉलेज में अफरातफरी मच गई। प्रधानाचार्य ने उक्त बदमाशों को पहचान लिया और शोर मचा दिया। जिस पर शिक्षकों ने उनको पकड़ने की कोशिश की, तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को आता देख चारों बदमाश हथियार लहराते हुए दीवार      फांदकर जंगल की ओर भाग निकले। ग्रामीणों एवं पुलिस ने मिलकर जंगल को घेर लिया और कांबिंग के दौरान एक बदमाश को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों के स्कूल में घुसने की घटना से गुस्साए शिक्षकों ने कॉलेज की तुरंत छुट्टी कर बंद करा दिया। इस दौरान छात्र-छात्राओं की गृह परीक्षा भी बीच में ही रोक दी गई। शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि जब तक उन्हें सुरक्षा का आश्वासन और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक कॉलेज में शिक्षण कार्य नहीं करेंगे। अनिश्चितकालीन तक कॉलेज बंद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed