{"_id":"5a36b6e84f1c1b97678c2342","slug":"chinese-militant-assassination-and-looting","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिलकर्मी की हत्या और लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चीनी मिलकर्मी की हत्या और लूटपाट
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
muder
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। अपर दोआब चीनी मिल शामली में कार्यरत लिपिक ओमपाल की मिल परिसर स्थित आवास में हत्या कर दी गई। हत्या के बाद हत्यारोपी आवास से मिल कर्मी का लैपटॉप, जेवर और बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस छानबीन में जुटी थी, तभी पता चला कि सरधना (मेरठ) में हादसे में एक युवक की मौत हुई, जिसके पास से लिपिक की बाइक और लैपटॉप बरामद हुआ है।
ओमपाल (53 ) मूलरूप से कांधला क्षेत्र के गांव रसूलपुर गुजरान के रहने वाले थे और शामली चीनी मिल लिपिक के पद पर कार्यरत थे। रविवार को ओमपाल की पत्नी सरोज गांव रसूलपुर गई हुई थी। शाम को करीब छह बजे वह आवास पर पहुंची, तो कमरे में बेड पर नग्न अवस्था में ओमपाल का शव पड़ा था। सूचना मिलने पर शामली कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
ओमपाल के गले पर चोट के निशान थे और मुंह से ब्लड निकल रहा था, चेहरा भी नीला पड़ा हुआ था। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से नकदी, जेवरात, लैपटॉप और बाइक भी गायब थी। सरोज ने कस्बा बनत निवासी जोनी पर हत्या करने का संदेह जताया।
विज्ञापन
पुलिस ने बाइक के नंबर के साथ वायरलेस से जिले के अन्य थानों और आसपास के जिलों को सतर्क किया। इसी बीच सरधना पुलिस ने बताया कि जिस जोनी का नाम हत्या में आ रहा है, उसकी सरधना (मेरठ) क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई है। कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम का कहना है कि ओमपाल की पत्नी ने बनत निवासी जोनी पुत्र धीरज पर वारदात को अंजाम देने का शक जताया था। सरधना क्षेत्र में जोनी की सड़क हादसे में मौत हो गई है। ओमपाल की बाइक, लैपटॉप और अन्य सामान भी उसके पास से मिला है।