फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   chilly spray use and pick bag

आंखों में मिर्च झोंक दवा व्यापारी से लूट

Fri, 29 Jul 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Fri, 29 Jul 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
chilly spray use and pick bag
बृहस्पतिवार को शामली क्षेत्र के गांव सिक्का सिलावर मार्ग पर सीओ को लूट की जानकारी देता दवा व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
शामली में दुकान की ओर आ रहे दवा व्यापारी की आंखों में मिर्च झोंककर बदमाशों ने 50 हजार रुपए और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


शामली के मोहल्ला रेलपार निवासी सुकरम पाल नगर के हनुमान रोड़ पर मार्केट में दवाओं का होलसेल कार्य करता है। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार को उधार के सामान की वसूली लेने के सिलावर में गया हुआ था। जब वह दुकान की ओर लौट रहा था तो सिक्का-सिलावर मार्ग पर पैदल चल रहे एक युवक ने उसकी आंखों में मिर्च डाल दी। इसके चलते उसने बाइक रोकी। इसी दौरान दो अन्य युवक बाइक पर आए और उससे बैग और मोबाइल लूट लिया। पलक झपकते ही तीनों फरार हो गए।
विज्ञापन


सुकरमपाल के अनुसार बैग में पचास हजार रुपए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने व्यापारियों को मामला बताया। इससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया। सभी व्यापारी एकत्र होकर थाना आदर्श मंडी में पहुंचे और बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत की। कोतवाली प्रभारी एमएस गिल का कहना है कि छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed