फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Checking in banks, seeking suspects

बैंकों में चेकिंग, संदिग्धों की तलाशी

Tue, 12 Jan 2016 12:49 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Tue, 12 Jan 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Checking in banks, seeking suspects
शामली। कोतवाली पुलिस ने बैंकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्धों की तलाशी ली गई। बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की गई।
विज्ञापन


सोमवार को सीओ शामली निशांक शर्मा ने कोतवाली पुलिस को साथ लेकर बैंकों में चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने पीएनबी, एसबीआई, एचडीएफसी आदि बैंकों में जाकर चेकिंग की। पुलिस ने इस दौरान संदिग्धों से पूछताछ की और उनकी तलाशी ली। इस दौरान सीओ ने बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की। उन्होंने बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिए कि बैंकों में सीसीटीवी कैमरे हमेशा चालू रहने चाहिए और गार्ड को भी कड़ी चौकसी रखनी चाहिए।


इस दौरान उन्होंने बैंकों में अधिक भीड़ न लगने देने की भी सलाह दी। कई बार अधिक भीड़ होने का फायदा उठाकर जेबकतरे भाग निकलते हैं। सीओ ने बताया कि सभी बैंकों में समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। ताकि किसी भी प्रकार की घटना पर रोक लगाई जा सके। इस दौरान एसएसआई नीरज सिंह, जयराज कसाना, डीएस कालिया आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed