{"_id":"57f94b324f1c1b94342706c7","slug":"cement-caught-looting-raids","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलालाबाद पुलिस ने छापा मारकर लूट का सीमेंट बरामद किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जलालाबाद पुलिस ने छापा मारकर लूट का सीमेंट बरामद किया
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sun, 09 Oct 2016 04:36 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद। पुलिस ने दो जगह छापा मारकर लूट का सीमेंट बरामद किया है। छापे की सूचना पाकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सीमेंट के कट्टे अपने कब्जे में ले लिए हैं।
जलालाबाद के मोहल्ला कोटला में थानाभवन एसओ साहब सिंह, जलालाबाद चौकी प्रभारी संदीप कुमार को सूचना मिली कि जलालाबाद में बड़ी मात्रा में लूट का सीमेंट उतारा गया है। पुलिस ने शुक्रवार रात कस्बे में एक आवास पर छापा मारा। जहां से बड़ी मात्रा में माईसैम कंपनी का सीमेंट बरामद कर लिया। गिरफ्तार किए गए युवक की निशान देही पर ही थानाभवन पुलिस ने पड़ोस में ही दूसरे व्यक्ति के आवास पर छापा मारा। वहां से भी बड़ी मात्रा में सीमेंट के कट्टे बरामद किए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पकड़े गए आरोपियों ने ही पूछताछ में सीमेंट से भरे ट्रक लूट की जानकारी दी है। जिसके आधार पर लूटा गया खाली ट्रक गढ़ीपुख्ता से बरामद कर लिया गया। अन्य कई आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मेरठ क्षेत्र से दो दिन पूर्व माईसैम कंपनी का सीमेंट से भरा ट्रक लूटा गया था। सीमेंट जलालाबाद व आस पास के क्षेत्र में सस्ते दामों पर बेचा गया है जबकि थानाभवन पुलिस लूट में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के चलते फिलहाल पूरी जानकारी देने से बच रही है।