फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Caught trucks loaded with cattle

पशुओं से लदे ट्रक को पकड़ा

Fri, 12 Jan 2018 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Fri, 12 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
Caught trucks loaded with cattle
चौसाना पुलिस ने पकड़ा पशुओं से लदा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
शामली के चौसाना में हरियाणा से सहारनपुर के गंगोह ले जाए जा रहे पशुओं से लदे ट्रक को चौसाना चौकी पुलिस ने पकड़ लिया। पांच आरोपी भी गिरफ्तार कर  लिए गए। उधर, ट्रक और आरोपियों को छुड़ाने के लिए चौकी पर तांता लग गया। पुलिस ने कुछ घंटे बाद ही पांचों आरोपियों को चौकी से ही जमानत देकर छोड़ दिया, जबकि पशुओं को भी उनके सुपुर्द कर दिया गया। 
विज्ञापन


चौसाना के मैन बाजार से होकर गुजर रहे ट्रक को बृहस्पतिवार सुबह चौसाना चौकी पुलिस ने पकड़ लिया। ट्रक में पशुओं को क्रूरता पूर्वक लाद रखा था। ट्रक में 17 भैंस और 40 कटिया  और कटड़े लदे हुए थे। ट्रक सवार मसकूर पुत्र हाजी मकसूद, सोनू पुत्र रामपाल निवासी गंगोह सहारनपुर, असलम पुत्र अल्ला दिया, नूरजहान पुत्र शरीफ खान निवासी ग्राम हनुमानगढ़ और मोहम्मद फारूख पुत्र शहीद ग्राम किक्करथली थाना संगरिया जिला हनुमानगढ़ राजस्थान को पकड़ लिया। पूछताछ में मालूम चला कि उक्त पशुओं को हरियाणा से खरीदकर लाया गया और उन्हें सहारनपुर के गंगोह ले जा रहे थे। चौकी प्रभारी नेमचंद का कहना है कि पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। जमानती अपराध की श्रेणी में होने की वजह से आरोपियों को जमानत दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed