फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   car se 46.5 lacs ki purani currency baramad

कार से 46.5 लाख की पुरानी करेंसी बरामद  

Sun, 19 Mar 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 19 Mar 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
car se 46.5 lacs ki purani currency baramad
शामली में पकड़ी गई पुरानी करेंसी। - फोटो : शामली में पकड़ी गई पुरानी करेंसी।
शामली। पुलिस ने शनिवार की रात वाहनों की चेकिंग के दौरान नोएडा से कार में लाई जा ही 46.5 लाख की पुरानी करेंसी जब्त कर ली। कार सवार तीन युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने तीनों युवकों से पूछताछ की। पुलिस ने आरबीआई और आयकर विभाग को इसकी सूचना दी। पुलिस ने तीनों युवकों को मुचलके में पाबंद करते हुए छोड़ दिया।
विज्ञापन


शनिवार की रात एसटी तिराहे पर आदर्श मंडी पुलिस एसओ प्रभारी राजकुमार शर्मा के साथ वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक कार को शक के आधार पर रोक लिया। पुलिस ने कार की तलाशी ली, तो उसमें रखी 46.5 लाख की पुरानी करेंसी मिली। इन करेंसियों में हजार के नोटों की 21 गड्डियां और बाकी 25 लाख पचास हजार पांच सौ के नोट मिले।  इतनी बड़ी रकम मिलने पर पुलिस तीनों को थाने में ले आई।
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों युवकों से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए तीनों युवकों में हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के सहसपुरा निवासी रीशू पुत्र धूम सिंह, बाबूगढ़ क्षेत्र के (मतनोरा)़ निवासी अक्षय पुत्र धूम सिंह और मेरठ के सुभाषनगर निवासी अमित कुमार सरोज पुत्र खुशीराम सरोज शामिल हैं। अक्षय ने पूछताछ के दौरान पुलिस को दिए अपने बयान में बताया है कि वह नोएडा में एक कंपनी में काम करता है। उसकी कंपनी में ही उसकी मित्र ऋचा भी है। अक्षय के मुताबिक ऋचा ने उसको 46.5 लाख की करेंसी को शामली तक ले जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस करेंसी को पहुंचाने के बदले कमीशन देने का लालच दिया था। पुलिस के अनुसार आरोपी अक्षय ने बताया कि है यह नोट ऋचा के किसी जयपुर राजस्थान निवासी रिश्तेदार का है। शामली में एक व्यक्ति को यह रुपया देना था। आरोपी ने यह नहीं बताया कि शामली में किसके पास यह नोट पहुंचाने थे। उसने पुलिस को बताया कि शामली पहुंचने पर ही यह नोट किसके पास पहुंचाने है उसे काल कर सूचना देने की बात कही थी।  पुलिस ने इस मामले में तत्काल आरबीआई तथा आयकर विभाग को इसकी सूचना दे दी और रुपये को जब्त कर लिया। पुलिस ने तीनों युवकों को मुचलके में पाबंद कर छोड़ दिया। पुलिस टीम में राजकुमार शर्मा एसओजी, चौकी प्रभारी इंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।


वर्जन
चेकिंग के दौरान कार से 46.5 लाख की पुरानी करेंसी मिली है, जो कि संदिग्ध है। करेंसी जब्त कर तीनों को मुचलका पाबंद कर छोड़ दिया गया। आरबीआई तथा आयकर विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है, अग्रिम कार्रवाई उन्हीं के स्तर से की जाएगी। 
साहब सिंह,  इंस्पेक्टर आदर्श मंडी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed