फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Car rider beaten to brother and sister

कार सवार भाई और बहन को पीटा

Wed, 24 May 2017 12:22 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 24 May 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
Car rider beaten to brother and sister
fight - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
झिंझाना। साइड न मिलने पर स्कूटर सवार युवकों ने कार सवार युवक को पीट दिया। बीच बचाव में आई उसकी बहन को भी पीटा और कपड़े फाड़ दिए। आरोप है कि युवकों ने उससे कुंडल और मोबाइल फोन भी लूट लिया।
विज्ञापन


घटना के विरोध में  झिंझाना नगर पंचायत चेयरमैन और अन्य लोगों ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन


कस्बा झिंझाना के मोहल्ला नीला रोजा निवासी सलीम उर्फ गुड्डू मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अपनी बहन के साथ कार से गाडीवाला चौराहे की तरफ जा रहा था। रास्ते में स्कूटर सवार दो युवकों से उसकी कहासुनी हो गई। डेयरी चौक के निकट युवकों ने ओवरटेक करके उसकी कार रुकवा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद युवकों ने सलीम के साथ गालीगलौज की और विरोध करने पर मारपीट करने लगे। इसी दौरान कार में बैठी महिला भी अपने भाई को बचाने के लिए आगे आ गई। आरोप है कि युवकों ने उसको भी पीटा और कपड़े फाड़ दिए। साथ ही सोने के कुंडल और मोबाइल फोन छीनकर आरोपी युवक फरार हो गए। 


इसके बाद पीड़ित सलीम और उसकी बहन ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। वहीं, सूचना मिलने पर नगर पंचायत झिंझाना के चेयरमैन हाजी सरफराज खां और भाजपा नेता सतेंद्र तोमर ने समर्थकों के साथ थाना झिंझाना पहुंचकर आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस से मांग की। एसएसआई संदीप बालियान ने कहा कि आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed