{"_id":"44bd3dcd2808608604808b2e3d563eda","slug":"buta-and-emts-in-the-ambulance-driver-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंटा में एंबुलेंस चालक और ईएमटी को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बूंटा में एंबुलेंस चालक और ईएमटी को पीटा
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Tue, 02 Feb 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
शामली। थानाभवन क्षेत्र के गांव बूंटा में मरीज को लेने पहुंची 108 एंबुलेंस के चालक और ईएमटी के साथ ग्रामीणों ने मारपीट कर दी। पीड़ित चालक की ओर से थानाभवन थाने में तहरीर दी गई है।
सोमवार को 108 एंबुलेंस के चालक बिजेंद्र कुमार और ईएमटी इदरीश के पास थानाभवन के गांव बूंटा से मरीज ले जाने के लिए कॉल आई। जब वे गांव में पहुंचे, तो उन्होंने मरीज के घर के बाहर एंबुलेंस खड़ी कर दी। वहां गली संकरी होने के कारण रास्ता बंद हो गया। जिस पर ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान चालक ने उन्हें मरीज को लेकर जल्द ही चले जाने की बात कही।
आरोप है कि इस बीच एक ग्रामीण ने गाली गलौज करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर ग्रामीण ने अपने साथियों के साथ इदरीश और बिजेंद्र की पिटाई कर दी। पीड़ितों की ओर से थानाभवन थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई। चालक और ईएमटी का कहना था कि वह मदद के लिए गए थे।
विज्ञापन
इस तरह का व्यवहार गलत है। यदि इस तरह की घटनाएं होने लगी, तो इन लोगों को ही परेशानी होगी। उधर, थानाभवन एसओ कुलदीप कुमार ने बताया कि एंबुलेंस चालकों के साथ मारपीट का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि कोई मामला सामने आता है, तो कार्रवाई की जाएगी।