{"_id":"83b05f3428280039300e48b7767e5b39","slug":"burglars-broke-locks-surajkund-temple-stirred-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने सूरजकुंड मंदिर के तोड़े ताले, हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने सूरजकुंड मंदिर के तोड़े ताले, हड़कंप
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Tue, 29 Dec 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। कस्बा के मोहल्ला रायजादगान डंगडूरा स्थित सूरजकुंड मंदिर का ताला तोड़कर चोर नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
मंदिर कमेटी के सदस्य पंकज गर्ग ने बताया कि रविवार शाम पूजा अर्चना के बाद मंदिर कपाट बंद करके वह घर लौट गए थे। सोमवार सुबह जब मंदिर पहुंचे, तो गेट का ताला टूटा मिला। उन्होंने जानकारी मंदिर कमेटी के लोगों को दी। जिसके के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
चोरों ने मंदिर के दान पात्र से करीब चार हजार रुपये नकदी, गैस सिलेंडर, साइकिल सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। सूचना पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और जांच करके लौट गए। थाने पहुंचकर पंकज गर्ग ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
उधर, दूसरी ओर कस्बे के रेलवे रोड स्थित हिंदू इंटर कॉलेज में नलकूप से ताला तोड़कर विद्युत मोटर, केबिल सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। मामले में कॉलेज प्रबंधक प्रदीप कुमार ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।