फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bull put jam on theft

सांड चोरी होने पर जाम लगाया

Mon, 14 Sep 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Mon, 14 Sep 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bull put jam on theft
झिंझाना (शामली)। गांव बिड़ौली, अहमदगढ़, सींगरा से रात में तीन सांड़ चोरी होने पर ग्रामीणों ने हंगामा कर शामली-करनाल हाईवे जाम कर दिया। पांच घंटे चले जाम को थाना प्रभारी के आश्वासन पर खोला गया। पुलिस ने दो युवकों को सांड़ व गाड़ी सहित हिरासत में लिया है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के गांव अहमदगढ़, सींगरा, बिड़ौली से बीती रात पिकप सवार बदमाशों ने सांड को गाड़ी में भरकर ले जाना चाहा तो ग्रामीणों के विरोध पर बदमाशों ने उन पर तमंचों से फायर किए और भागने में कामयाब हो गए। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने अगले दिन रविवार को भाकियू नेता विनोद निर्वाल के नेतृत्व में शामली-करनाल हाईवे गांव बिड़ौली में जाम कर दिया। सुबह आठ बजे से लगा जाम चार घंटे चला।
विज्ञापन


12 बजे ग्रामीणों के बीच पहुंचे थाना प्रभारी आरएन सिंह के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोला। इसके बाद थाना प्रभारी ने गंगोह क्षेत्र से पिकप गाड़ी सहित दो युवकों शहजाद, मोमीन निवासी गांव बेगी गंगोह को हिरासत में लेकर दोनों सांड बरामद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया की पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। जाम लगाने वालों में सोनू, बिल्लू, नरेश, ज्योति, पप्पू, सुमित, संजय, पाल्ला, धर्मवीर, महिलाओं में फुल्लो, रामदेही, रेशमा, हरबीरी, पितमो सहित सैकड़ों ग्रामीण रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed