फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Branch Manager seizes Rs 5 crore fake bank, arrested

शाखा प्रबंधक ने किया बैंक में पांच करोड़ का फर्जीवाड़ा, गिरफ्तार

Sat, 29 Sep 2018 12:37 AM IST
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Sat, 29 Sep 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
Branch Manager seizes Rs 5 crore fake bank, arrested
arrest - फोटो : अमर उजाला
शामली। इंडियन ओवरसीज बैंक के एटीएम से 18.37 लाख रुपये चोरी करने के मास्टर माइंड बैंक की बंतीखेड़ा शाखा के प्रबंधक रोबिन बंसल को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से 14.36 लाख रुपये बरामद हुए हैं। इस दौरान जांच में उसका करीब पांच करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा भी सामने आया है। उसने किसानों और अन्य ग्राहकों के फिक्स डिपॉजिट पर ऋण स्वीकृत कर रकम अपने रिश्तेदारों के खातों में डाल दी। मामले का खुलासा होने के बाद शाखा प्रबंधक रोबिन बंसल,  बैंक के सेकंड आफिसर विवेक कुमार और कैशियर रोहताश को निलंबित कर दिया गया है।   
विज्ञापन

 शामली में गत चार मार्च को धीमानपुरा स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के एटीएम से तकनीकी खराबी दूर करने के नाम पर कंपनी का कर्मचारी बनकर एक युवक ने 18.37 लाख रुपये चोरी कर लिए थे। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने 21 सितंबर को गांव बंतीखेड़ा निवासी चेतन को गिरफ्तार किया। चेतन ने पुलिस को बताया था कि चोरी के बाद उसने कैश इंडियन ओवरसीज बैंक की बंतीखेड़ा शाखा के प्रबंधक रोबिन बंसल को दे दिया था।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने  बताया कि शुक्रवार को रोबिन बंसल निवासी मोहल्ला गुजरातियान (शामली) को गुरुद्वारे तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। एटीएम कैश की चोरी की जांच के दौरान खुलासा हुआ है कि रोबिन बंसल ने बंतीखेड़ा शाखा में भी फर्जीवाड़ा किया है। बैंक के जोनल ऑफिस की टीम की जांच में उसका करीब पांच करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडियन ओवरसीज बैंक शामली के शाखा प्रबंधक नितेश कुमार ने बताया कि बंतीखेड़ा शाखा में किसानों और अन्य ग्राहकों की फिक्स डिपॉजिट पर फर्जी तरीके से लोन लेने की जांच जोनल ऑफिस से हो रही है। फर्जी ऋण की धनराशि करीब साढ़े चार करोड़ रुपये से ज्यादा है। किसी ग्राहक की एफडी पर 20 लाख तो किसी की एफडी पर 30 लाख रुपये तक ऋण लिया गया। मामले की सूचना आरबीआई को भेजी गई है। उच्च स्तर से इसकी जांच सीबीआई को भिजवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed