फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bookkeeper accused of killing arrested

मुनीम को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

Thu, 12 May 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Thu, 12 May 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bookkeeper accused of killing arrested
Arrested - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। ईंट भट्ठा मुनीम पर जानलेवा हमला करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

 

थाना क्षेत्र के गांव किवाना निवासी बिल्लू पूर्व विधायक बलबीर सिंह के ईंट भट्ठे पर मुनीम का कार्य करता है । गत शनिवार की रात बिल्लू घर लौट रहा था, तो रास्ते में गांव के सचिन और अक्षय ने शराब के नशे में उसका रास्ता रोक लिया था। विरोध करने पर बिल्लू के साथ मारपीट कर दी थी।

 

जब बिल्लू जान बचाकर भागने लगा, तो उस पर तमंचे से फायर कर दिए थे।  गोली लगने पर बिल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया था। शामली में उपचार के बाद बिल्लू को मेरठ रेफर कर दिया गया था।  बिल्लू के चाचा वेदपाल ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। 

विज्ञापन

 

वहीं, इस मामले में थाना प्रभारी साहब सिंह ने बताया कि पुलिस ने दबिश के दौरान आरोपी सचिन को किवाना में नाला पटरी से गिरफ्तार कर 12 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद किया। वहीं, मामले में फरार चल रहे अक्षय की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed