Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bike rider student dies from bus collision

बस की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत  

Fri, 26 May 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Fri, 26 May 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
Bike rider student dies from bus collision
छात्र ललित का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
शामली। कोचिंग करने आए बाइक सवार बीटेक के छात्र और उसके दोस्त को अनियंत्रित बस चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और बस कब्जे में ले ली है। 
विज्ञापन


झिंझाना के मोहल्ला ताड़वाला निवासी रामनिवास का बेटा ललित (22 वर्षीय) बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र था। वह शामली में सीबी गुप्ता कालोनी में कोचिंग करता था। बृहस्पतिवार की सुबह वह बाइक से शामली आया था। सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह दोस्त अंकित पुत्र आदेश निवासी झिंझाना के साथ एसटी तिराहे से पेट्रोल डलवाने के बाद शामली लौट रहा था। तभी मुजफ्फरनगर मार्ग पर कुड़ाना मोड़ के पास सामने से आए प्राइवेट बस चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बस के पहिये के नीचे कुचल कर ललित की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बस चालक को पकड़ लिया।

विज्ञापन

बस को भी कब्जे में ले लिया। मामले में ललित के भाई अमित ने आरोपी बस चालक प्रवेज पुत्र आफाक निवासी लद्दावाला (मूल निवासी मोहल्ला चांदगीर, झिंझाना) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed