{"_id":"57c7271d4f1c1b78292cb482","slug":"banker-telling-account-neat-rs-17-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंककर्मी बताकर खाते से 17 हजार रुपये की रकम साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंककर्मी बताकर खाते से 17 हजार रुपये की रकम साफ
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Thu, 01 Sep 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली)। बाबरी थानाक्षेत्र के गांव भिक्कामाजरा में एक ठगी का मामला प्रकाश में आया है। ठगों ने फोन कर खुद को बैंक का कर्मचारी बताते हुए पीड़ित से एटीएम का नंबर पूछकर खाते से 17 हजार रुपये निकाल लिए। मेसेज आने पर पीड़ित को ठगी का पता चला। मामले की शिकायत एसपी से की है।
बाबरी निवासी शिवकुमार पुत्र रामपाल सिंह निवासी भिक्कामाजरा की पुत्री का प्रीति का खाता इंडियन बैंक में है। बताया जाता है कि उसमें कन्या विद्या धन की धनराशि आई थी। आरोप है शिवकुमार के अनुसार 29 अगस्त को उसके मोबाइल पर फोन आया। खुद को बैंककर्मी बताते हुए पुत्री से उसके खाते से जारी एटीएम का सोलह डिजिट नंबर पूछ लिया।
उसके बाद उन्होंने युवती के मोबाइल पर फोन किया। ओटीपी पिन पूछा, तब युवती ने कहा कि उसके चाचा के मोबाइल पर मेसेज आया होगा। जिस पर फोन करने वाले शातिर ने उसके चाचा का नंबर लेकर उनको फोन किया।
विज्ञापन
अपने आप को आइडिया कस्टमर केयर अधिकारी बताकर उनके मोबाइल के मेसेज में आया ओटीपी पिन पूछ लिया। जिसके बाद शातिर ठगों ने पांच-पांच हजार दो बार, ढाई ढाई हजार दो दो बार तथा दो हजार रुपये एक बार समेत कुल 17 हजार की रकम साफ कर दी। जब मोबाइल पर मेसेज आया तो पीड़ित बैंक में पहुंचे और जानकारी। तब जाकर उनको अपने साथ हुई ठगी की जानकारी हुई। पीड़ित ने मामले की शिकायत बाबरी पुलिस को की, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।