{"_id":"57e57d714f1c1b3276a8254d","slug":"assault-report-against-82-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में 82 लोगोंं के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में 82 लोगोंं के खिलाफ रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sat, 24 Sep 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौसाना। बृहस्पतिवार की रात चौसाना बाईपास पर दो समुदायों के लोगों के बीच हुए संघर्ष में पुलिस ने एक पक्ष के 51 और दूसरे पक्ष के 31 लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया है।
चौसाना बाईपास पर सैनी बिरादरी के कुछ परिवार रहते हैं। बृहस्पतिवार शाम एक बकरी रमेश सैनी के घर में जा घुसी और सब्जी की बेल को तोड़ने लगी। जिसको पकड़ने के लिए दूसरे समुदाय का रिहान पहुंचा तो महिलाओं ने उसका विरोध किया। रिहान ने अपने घर जाकर रमेश के परिवार की महिलाओं पर मारपीट का आरोप लगाया।
जिसका बदला लेने के लिए आठ दस युवक लाठी डंडे और धारदार हथियारों के साथ रमेश के घर में जा घुसे और मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर दुकान पर काम कर रहे रमेश, उसके पुत्र घर की ओर भागे और युवकों का विरोध किया, जिस पर युवक वहां से भाग निकले। कुछ देर बाद ही बीस से पच्चीस युवक हाथों में तमंचे और धारदार हथियारों के साथ दोबारा आ धमके और मारपीट करने लगे। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच हुआ संघर्ष हो गया था।
विज्ञापन
शुक्रवार को सैनी पक्ष के मुखिया रमेश ने 16 लोगों को नामजद करते हुए 30-35 अज्ञात और दूसरे कुरैशी पक्ष से गय्यूर की पत्नी परवीन ने 31 लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
चौकी इंचार्ज नैमपाल सिंह का कहना है कि अभी दोनों ओर से शांति बनी हुई है। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। एसओ और सीओ ने भी गांव में जाकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।