{"_id":"57eeb2b04f1c1b7927575cba","slug":"asking-for-protection-money-sent-to-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी मांगने वाला जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी मांगने वाला जेल भेजा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sat, 01 Oct 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। पुलिस ने दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने और महिला से फोन पर अश्लील बातें कर परेशान करने के आरोपी को हिरासत में लेकर उससे मोबाइल और सिम बरामद कर लिया गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव जसाला निवासी मैनपाल ने करीब 15 दिन पूर्व थाने पर तहरीर देते हुए कई लोगों पर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने और परिवार की महिलाओं से फोन पर अश्लील बातें करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से मोबाइल नंबर की जांच की तो वह नंबर झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव टपराना निवासी महिला माजिदा बेगम के नाम से निकला।
पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी आइडी और फोटो गांव का ही दीपक पुत्र सरदार पेंशन बनवाने के बहाने ले गया था। पुलिस ने दीपक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दीपक ने बताया की उसने ही रंगदारी के लिए फोन किया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मोबाइल व सिम बरामद कर जेल भेज दिया है।