फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Asking for protection money arrested

रंगदारी मांगने वाला दबोचा

Sun, 28 Feb 2016 12:48 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sun, 28 Feb 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Asking for protection money arrested
शामली। दो उद्यमियों से रंगदारी मांगने वाले शातिर को पुलिस ने दबोच लिया। पकड़ा गया युवक कंडेला के औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में ही काम करता था। वहीं से उसे दोनों उद्यमियों के नंबर मिले।
विज्ञापन


मोहल्ला आर्यपुरी निवासी निखिल किशोर पुत्र प्रमोद ऐरन और कमला कालोनी निवासी कपिल गोयल पुत्र सुरेश चंद की औद्योगिक क्षेत्र में क्रॉकरी की फैक्ट्री है। दोनों उद्यमियों को पिछले दो दिनों से लगातार धमकी भरे कॉल आ रहे थे। शुक्रवार को उद्यमियों ने मामले की सूचना एसपी को दी। जिसके बाद एसपी के निर्देश पर निखिल किशोर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


 पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से आरोपी युवक को धर दबोचा। शनिवार को एसपी विजय भूषण ने प्रेसवार्ता में बताया कि पकड़ा गया युवक विपिन पुत्र अनूप सिंह गांव कंडेला का निवासी है। वह पिछले छह साल से सुखबीर गर्ग की पेपर की फैक्ट्री में काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं से उसे निखिल और कपिल के नंबर मिले। जिसके बाद उसने दोनों उद्यमियों को कॉल कर दस-दस लाख की रंगदारी मांगी और जान से मारने की धमकी दी। पकड़े गए युवक का कोई पुलिस रिकॉर्ड नहीं है। पुलिस ने आरोपी विपिन से रंगदारी के लिए प्रयोग किया गया फोन भी बरामद कर लिया।

वहीं, आरोपी विपिन को पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी विपिन ने पुलिस को फोन चार्जिंग पर लगे होने की कहानी बताई। पुलिस को बताया कि उसका फोन फैक्ट्री में ही चार्जिंग पर लगा हुआ था। जिससे किसी ओर ने कॉल की है।

 पुलिस को उसके फोन की लोकेशन फैक्ट्री के बाहर मिली, तो पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की। वहीं, कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ने पर व्यापारियों ने कोतवाली पुलिस टीम का आभार जताया है।


बचपन से विकलांग है
पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी विपिन बचपन से विकलांग है। उसके दोनों हाथों की तीन-तीन अंगुलियां खराब हैं। उसके दिमाग में रंगदारी की घटना को अंजाम देने की बात कैसे आई, इस बारे में वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं हुआ। पुलिस पूछताछ में भी आरोपी विपिन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed