फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Another love story tragically

एक और प्रेम कहानी का दुखद अंत

Thu, 24 Mar 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली Updated Thu, 24 Mar 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
कैराना। परिजनों ने प्यार पर बंदिशें लगाईं तो प्रेमी युगल ने उस पर मौत की मुहर लगा दी। अनिल और ब्रजेश की मौत की चर्चा पूरे गांव में हो रही है। हर कोई यही कह रहा है कि आखिर ये कैसा प्यार था, कि ब्रजेश ने अपने दो बच्चों के बारे में भी नहीं सोचा और न ही उसके प्रेमी अनिल ने इसका अंजाम सोचा। कुछ लोगों का कहना है कि दोनों का प्यार मात्र एक माह पुराना था, तो क्या एक माह में ही दोनों ने एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खा ली थीं या फिर दोनों का प्रेम प्रसंग ब्रजेश की शादी के पहले चल रहा था। हालांकि अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है। 
विज्ञापन


ब्रजेश की शादी करीब आठ साल पूर्व हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। सबसे बड़ी पुत्री जिसकी उम्र सात साल है और दूसरा पुत्र जिसकी उम्र छह वर्ष है।                पिछले करीब एक माह से ब्रजेश मायके में रह रही थी, जबकि अनिल की शादी नहीं हुई थी। अब अनिल व ब्रजेश द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद गांव में हर ओर दोनों के बारे में चर्चा है। कुछ ग्रामीणों के मुताबिक दोनों के बीच शादी के पहले से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था। 
विज्ञापन


जिसके चलते ही ब्रजेश का अपने पति से मनमुटाव चल रहा था। अनिल भी लगातार ब्रजेश पर अपने पति से तलाक लेने का दबाव बना       रहा था। वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना है कि पिछले एक माह के दौरान ही दोनों के बीच प्रेम परवान चढ़ा। जिसके बाद दोनों रोज मिलने लगे। पति से मनमुटाव के चलते दोनों की नजदीकियां बढ़ गईं और उन्होंने साथ मरने का फैसला कर लिया। अब ब्रजेश के बच्चों का भविष्य क्या होगा। जो मां के शव को देख चीख मारकर रो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचनामा भरने को भी बुलाने पड़े ग्रामीण 
प्रेम प्रसंग में जान गंवाने वाली ब्रजेश की तीन बहनें और हैं। पिता की काफी पहले मौत हो चुकी थी। जबकि भाई कोई नहीं था। जिस कारण अस्पताल में रखे ब्रजेश के शव के पंचनामे के लिए पुलिस भूरा के ग्रामीणों की तलाश करती रही। किसी तरह पुलिस ने भूरा से ग्रामीणों को बुला कर पंचनामा भरवाया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

छाती से सटाकर मारी थी गोली
कैराना। ब्रजेश की छाती से सटाकर गोली मारी गई थी। जबकि अनिल के पेट की साइड में दो गोलियां लगी थी। सीओ निशांक शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed