फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   andhere mein hota hai avaidh ret ka khanan

अंधेरे में होता है अवैध रेत खनन का काला धंधा

Mon, 20 Mar 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 20 Mar 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
andhere mein hota hai avaidh ret ka khanan
कैराना में यमुना पुल पर शामली जाने के लिए पुलिस चेकपोस्ट के सामने खड़ा रेत से भरा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
शामली।  सीबीआई की जांच के बावजूद पुलिस-प्रशासन के संरक्षण में खनन का काला कारोबार रुक नहीं रहा है। रात 12 बजते है हरियाणा से कथित रॉयल्टी के साथ रेत से भरे डंपर यूपी पुलिस की शह पर सीमा में प्रवेश कर जाते हैं।  पूरे सूबे में अवैैध रेत खनन पर सीबीआई की जांच बैठी हुई है।
विज्ञापन


सीबीआई हर सातवें दिन आकर शामली के अधिकारियों से बात करती है। तीन दिन पूर्व ही सीबीआई टीम ने कैराना कोतवाल से अवैध खनन के मामले में घंटों पूछताछ की थी, तब भी पुलिस ने पूर्व की भांति सीबीआई को पाक साफ बनते हुए अवैध खनन पूर्ण रूप से बंद होने की बात कही थी।  पुलिस के दावे की कलई रात 12 बजते ही यमुना पुल पर अवैध रेत से भरे डंपरों के दौड़ने से खुद खुल जाती है।
विज्ञापन


रात 12 बजे के बाद 12 की संख्या में रेत से ओवरलोड भरे डंपर सरेआम यूपी की सीमा में प्रवेश कर जाते हैं और पुलिस उनको पकड़ती तक नहीं।  रविवार मध्यरात्रि भी तीन डंपर पुलिस के सामने यूपी की सीमा में प्रवेश किए तो कुछ लोगों ने तत्काल मामले की शिकायत एसडीएम और कप्तान शामली को कर दी। हालांकि उसके बाद घबराई पुलिस ने यमुना पुल से तत्काल तीनों डंपरों को उल्टे हरियाणा में भेज दिया। वहीं, सीओ कैराना भूषण वर्मा ने बताया कि किसी भी सूरत में अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा, कार्रवाई की जाएगी, यदि रॉयल्टी फर्जी है तो उसकी भी जांच करा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed