{"_id":"5706c0714f1c1b7725c81582","slug":"and-display-a-warning-hunger-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूख हड़ताल और प्रदर्शन की चेतावनी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूख हड़ताल और प्रदर्शन की चेतावनी
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Fri, 08 Apr 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। छात्र गौरव आत्महत्या प्रकरण में राष्ट्रीय सैनी समाज एकता संगठन के बैनर तले समाज के लोगों ने आरोपी प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन व भूख हड़ताल की चेतावनी दी है । उन्होंने प्रशासन से स्कूल की मान्यता समाप्त करने की मांग की है ।
तीन महीने की फीस जमा न होने पर छात्र गौरव को पीटकर स्कूल से बाहर निकाल दिया गया था। इसके चलते छात्र ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने कॉलेज प्रधानाचार्य को गिरफ्तार नहीं किया।
इससे पीड़ित परिवार आहत है। वहीं, बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय सैनी समाज एकता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सूर्यवंशी मोनू सैनी ने कहा कि कुछ स्कूल संचालकों की मनमानी के कारण बडे़ हादसे हो रहे हैं । इसी कारण गौरव सैनी को भी आत्महत्या करनी पड़ गई। पीडित परिवार न्याय के लिए दर दर भटक रहा है ।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि उनका संगठन पीड़ित परिवार को न्याय दिलाएगा । अगर इस मामले में जल्द ही प्रशासन ने स्कूल की मान्यता रद करके आरोपी प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी नहीं की तो समाज के लोग धरना प्रदर्शन व भूख हड़ताल करने के लिए बाध्य होगे ।
उन्होंने समाज की ओर से अधिकारियों से इस मामले में जल्द ही प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी व स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग की है ।