फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   An ambush in the encounter

मुठभेड़ में एक दबोचा

Sun, 18 Mar 2018 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Sun, 18 Mar 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
An ambush in the encounter
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन पुलिस और क्राइम ब्रांच ने जहर खुरानी गिरोह के एक सदस्य को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया बदमाश शातिर किस्म का है, जिससे अवैध असलहा भी मिले। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से लूटी गई सात ई-रिक्शा बरामद की है।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाने पर सीओ सिटी हरीश सिंह भदौरिया ने पत्रकारों को इस संबंध में जानकारी दी। बताया कि सिविल लाइन इंस्पेक्टर डीके त्यागी और एसआई क्षितिज कुमार शनिवार रात क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि गन्ना शोध संस्थान के पास एक ई-रिक्शा में दो बदमाश बैठे हुए हैं, जो दो दिन पहले नई मंडी पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में फरार हो गए थे। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ई-रिक्शा में बैठे दो युवकों की ओर बढ़ी, तभी दोनों बदमाश पुलिस फायर करते हुए मौेके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि दूसरा गन्ना शोध केंद्र में घुसकर फरार हो गया।
विज्ञापन


पूछताछ में पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम रहीस पुत्र हनीफ निवासी जाकिर कालोनी, मेरठ और फरार साथी का नाम शहजाद उर्फ सोनू पुत्र सिराजुद्दीन उर्फ चाचा निवासी ढवाईनगर मेरठ बताया। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से एक लूटी गई ई-रिक्शा और एक तमंचा कारतूस बरामद हुए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed